नाके पर चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने चक्की पुल के पास नाके पर चोरी की बाइक के साथ युवक को पकड़ा है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अजय सिंह निवासी गांव पचान हिमाचल प्रदेश बताया है। बताया जा रहा है कि एएसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में चक्की पुल के पास लगाए नाके पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में पड़ते गांव पचान का युवक मोटरसाइकिल चोरी करके पठानकोट एरिया में बेचता है। वह पंजाब नंबर की काले रंग के पल्सर बाइक चोरी करके डमटाल साइड से पठानकोट को आ रहा है। पुलिस टीम ने नाके पर उसको रोककर बाइक के कागजात दिखाने को कहा तो वह कुछ पेश नहीं कर सका। पुलिस ने सख्ती से पूछा तो उसने माना कि बाइक चोरी की है। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर अजय सिंह के खिलाफ 379, 411 के तहत मामला दर्ज किया है।