- Hindi News
- National
- Pathankot News Action Will Be Taken If Mask And Sanitizer Are Sold At A Higher Rate
मास्क व सेनिटाइजर अधिक रेट पर बेचे तो होगी कार्रवाई
पठानकोट|कोरोना वायरस को लेकर जिला पठानकोट में बीमारी से निपटने के लिए सहायक कमिश्नर जनरल पिरथी सिंह ने केमिस्ट एसोसिएशन के साथ मीटिंग की। इस दौरान ड्रग कंट्रोल अफसर जनक राज भी मौजूद रहे। सहायक कमिश्नर जनरल पिरथी सिंह ने बताया कि लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से गुरेज करें। उन्होंने कहा कि लोगों के अंदर जागरूकता की कमी होने कारण कुछ लोगों द्वारा हैंड सेनिटाइजर, मास्क आदि की बिक्री अधिक रेटों पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है, जो झूठी अफवाहें पर अपने फायदे के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति उपरोक्त कार्य में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर केमिस्ट एसोसिएशन ने भरोसा दिया कि किसी भी केमिस्ट द्वारा ऐसा नहीं किया जाएगा। इस मौके पर केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान राजेश महाजन बब्बा, विनय विग, जनरल सेक्रेटरी विकास विग, नरेंद्र कुमार, मुनीष पुरी आदि मौजूद रहे।