पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Arrangements Will Be Made To Pay Challan Soon In Sdm Office People Will Not Have To Go To Gurdaspur Mla Amit

एसडीएम दफ्तर में जल्द चालान भुगतने की होगी व्यवस्था लोगों को नहीं जाना पड़ेगा गुरदासपुर : विधायक अमित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

व्यापार मंडल पठानकोट का शिष्टमंडल प्रधान नरेश अरोड़ा, चेयरमैन वेद प्रकाश, जिला प्रभारी भारत महाजन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एलआर सोढी, प्रदेश सचिव सुनील महाजन, सीनियर सदस्य अमित नैय्यर, प्रैस सचिव अरुण गुप्ता, वरिष्ठ प्रवक्ता रामपाल भंडारी के नेतृत्व में विधायक अमित विज से मिला। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कहा कि खुशी की बात है कि शहर की प्रमुख सड़कों का काम जोरों से शुरू हो रहा है, उससे भी बड़ी खुशी है कि हिंदू कोऑपरेटिव बैंक के मामले को उन्होंने विधानसभा में उठाया तथा आशा कि आने वाले समय मंे इसका असर भी देखने को मिलेगा। विधायक अमित विज ने कहा कि 19 या 20 मार्च को संबंधित कैबिनेट मंत्री पठानकोट आ सकते हैं। इस बैंक को अन्य बैंक में मर्ज करने की कार्यवाही को अंजाम दिया जा सकता है। उन्हांेने कहा कि जिला पठानकोटवासियों को चालान भुगतने या फिर हैवी लाईसेंस बनाने के लिए गुरदासपुर में जाने की अब जरूरत नहीं होगी। थोड़े ही समय यह सभी पावर एसडीएम के पास आने वाली है। एसडीएम के यहां लोग चालान भुगत सकेंगे। वह हिंदू कोऑपरेटिव बैंक की जांच तो विजिलंेस से करवाएंगे ही। साथ ही मंे डेयरीवाल मंे जमीन को लेकर हुए फर्जीवाड़े की जांच भी विजिलेंस के समक्ष विचाराधीन है। नरेश अरोड़ा, एलआर सोढी, सुनील, भारत महाजन, वेद प्रकाश, राजेश, रामपाल, दपिन्द्र सिंह ने होटल यू नाइट से लेकर टैंक वाला चौक तक डिवाइडर निर्माण की बात भी रखी।

विधायक अमित विज से मिलते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...