पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Asi Surindra Shera Of Pathankot Won Gold In All India Masters Athletics Championship

ऑल इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पठानकोट के एएसआई सुरिंद्र शेरा ने जीता गोल्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा के पंचकूला में आयोजित ऑल इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पठानकोट के एएसआई सुरिंद्र शेरा ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। एएसआई सुरिंद्र शेरा सिविल अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में तैनात हैं और यह खिताब उन्होंने हैमर थ्रो में जीता। सिविल अस्पताल प्रबंधन की ओर से एसएमओ डा. भूपिंद्र सिंह ने एएसआई सुरिंद्र को सम्मानित किया। गुरदासपुर के गांव कोठे गराल बब्बेहाली निवासी एएसआई शेरा ने बताया कि उन्होंने पंजाब पुलिस की ओर से चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने हैमर थ्रो प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें विभिन्न राज्यों के 18 खिलाड़ी थे। लेकिन उन्होंने सबसे अधिक 45 मीटर दूरी पार की, जिसके चलते उन्हें गोल्ड मेडल मिला। शेरा ने कहा कि वह भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहेंगे। इस मौके पर सुरेश, विश्वजीत निक्कू भी मौजूद रहे।

एएसआई सुरिंद्र शेरा को गोल्ड जीतने पर एसएमओ डा. भूपिंद्र सिंह सम्मानित करते हुए।
खबरें और भी हैं...