- Hindi News
- National
- Pathankot News Auto Rider Breaks Army Personnel39s Legs Due To Car Collision Driver Nominated
कार की टक्कर से आॅटो सवार आर्मी जवान की टांगें टूटीं, चालक नामजद
पठानकोट/सरना|मलिकपुर के पास कार द्वारा आॅटो को पीछे से हिट करने के मामले में आॅटो चालक करनैल निवासी थरियाल और सवार घनशाम सिंह राठौर के जख्मी होने के मामले में सुजानपुर पुलिस ने कार चालक गुरदासपुर के वार्ड नंबर 4 के पंछी कालोनी निवासी अमित शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे में आॅटो चालक करनैल को भी चोटें आई हैं, वहीं आॅटो में सवार घनश्याम सिंह राठौर की दोनों टांगें फ्रेक्चर हो गई हैं। उसे मिलिट्री अस्पताल में भर्ती रखा गया है। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर मौके से फरार रहा है। सुजानपुर थाना प्रभारी भारत भूषण ने यह जानकारी दी।