पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्टूडेंट्स को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पठानकोट | आर्य महिला कॉलेज में जन कल्याण सेवा समिति की ओर से चेयरमैन विजय पासी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार करवाया गया। जिसमें डाक्टर एमएल अत्री ने कॉलेज की छात्राओं को कोरोना वायरस को लेकर जरूरी एहतियात बरतने संबंधित जानकारियां दी गई। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की चपेट में कई देशों के लोग आ चुके हैं उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए लोगों से हाथ मिलाने से परहेज करें। इसके अलावा खांसी करते वक्त अपने मुंह के आगे रुमाल जरूर रखें। इस मौके पर कालेज की प्रिंसिपल डा. सुनीता डोगरा, राममूर्ति शर्मा, त्रिलोक त्रेहन, जगदीश कोहली मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...