पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस से बचाव के लिए तारागढ़ में जागरूकता कैंप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरना| कोरोना वायरस को गंभीरता से लेते हुए सेहत विभाग की ओर से आज तारागढ़ सीएचसी में इंचार्ज डॉक्टर विकास मन्हास के नेतृत्व में जागरूक कैंप लगाया, जिसमें एसएमओ नरोट जैमल सिंह डॉ. रविकांत विशेष अतिथि के रूप से शामिल हुए। इस मौके एसएमओ डॉ.रविकांत ने बताया कि सेहत विभाग शहरों और गांवों में कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा। उन्होंने बताया कि जरा सी खांसी बुखार होने पर हमें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से अपने सेहत की जांच करवानी चाहिए और कहा कि एक दूसरे से मिलने के बाद अपने हाथों को बार-बार किसी अच्छे प्रोडक्ट से धोना चाहिए। इस मौके पर स्टाफ नर्स कांता देवी, हेल्थ इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह, एलएचवी उषा सैनी, एलटी प्रेम प्यारी, हेल्थ वर्कर मेल मनदीप सिंह, विक्की सिंह, अमित सैनी, सुनील कुमार, बलविंदर कौर, उप वैध प्रदीप कुमार, रजवंत कौर उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...