पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Awareness Towards Legal Services To People In Village Channa

गांव छन्ना में लोगों को कानूनी सेवाओं के प्रति किया जागरूकता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहपुरकंडी | पंजाब सरकार जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा गांव छन्ना में सरपंच मोहन लाल की अध्यक्षता में जागरूकता सैमिनार आयोजित किया गया। इसमें लीगल अथारिटी के पीएलबी सुभाष गुप्ता व गोयल विहाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंनें बताया कि नेशनल कानूनी सेवा अथारिटी तथा स्टेट लीगल सेवा अथारिटी द्वारा किसी भी पीडित को न्याय दिलाना उनका कर्तव्य है, जिसके लिए जिला स्तर पर निशुल्क कानूनी सेवाएं अथारिटी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति की वार्षिक आय तीन लाख रुपए से कम है,वह निशुल्क कानूनी सेवाएं पाने का हकदार है। एससी/एसटी व आर्थिक स्थिति के कमजोर लोगों को भी निशुल्क लीगल सहायता मिल सकती है। इस अवसर पर पीएलबी सुभाष गुप्ता, गोयल विहाल, सरपंच मोहन लाल, सतपाल, सुरिंद्र कुमार, बिक्की, रमेश लाल, हरनाम सिंह, बबलू, रेणु, मीनू, विजय कुमार, रतन चंद, जतिन शर्मा, शुभम, धर्मपाल उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...