- Hindi News
- National
- Deena Nagar News Baba Satnam Giri Caretaker Of Sujanpur Crematorium Dies
सुजानपुर श्मशानघाट के केयरटेकर बाबा सतनाम गिरि का निधन
बाबा को समाधि देते संत समाज के सदस्य।
सुजानपुर | सुजानपुर श्मशानघाट में काफी वर्षों से केयरटेकर की भूमिका निभा रहे बाबा सतनाम गिरि का अचानक निधन हो गया। बाबा सतनाम गिरि को संत समाज ने महंत बाबा सावन पुरी की देखरेख में धार्मिक रीति रिवाज के साथ समाधि दी। धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बाबा को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व सचिव अमित सिंह मंटू, पार्षद महेंद्र बाली, पार्षद सुरेंदर मन्हास, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजकुमार गुप्ता, डॉ. घनश्याम राय शर्मा, अवतार सिंह, इंजीनियर अजय महाजन, पार्षद जगदीश राज, श्याम स्वरूप, सुरेश महाजन राजू, रोहित महाजन मिटा, भानु प्रताप सिंह, हरभजन सिंह, पुरुषोत्तम महाजन, डिंपल शर्मा, प्रिंसिपल त्रिभुवन सिंह, पवन महाजन, डॉ. रघुवीर सिंह, महेंद्र पुरी, विनोद महाजन, र| शर्मा शामिल थे।