- Hindi News
- National
- Pathankot News Bajwa Thanked Congress High Command For Becoming Youth National Secretary
बाजवा ने यूथ नेशनल सचिव बनने पर कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया
सरना | आल इंडिया यूथ कांग्रेस की सेक्रेटरी हरसिमरन कौर बाजवा ने पंजाब ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा से मुलाकात की। यूथ सचिव हरसिमरन कौर बाजवा ने बताया कि लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में कार्य कर रही है। पार्टी हाईकमान ने उनकी सेवाओं को देखते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में यूथ नेशनल सचिव नियुक्त किया है। इसके लिए इन्होंने केबिनेट मंत्री पंजाब तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा, विधायक जोगिन्द्र पाल और विधायक अमित विज का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और तनदेही से निभाएंगे।