फूलों की होली मनाकर डाला भंगड़ा
पठानकोट|जिला व्यापार मंडल पठानकोट की ओर से जिला प्रधान इंद्रजीत गुप्ता व चेयरमैन विवेक माडिया की अध्यक्षता में होली का जश्न मनाया व कोरोना से बचाव का संदेश देकर फूलों से होली मनाई। इस दौरान नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन विभुति शर्मा, जिला प्लानिंग बोर्ड योजना कमेटी के चेयरमैन अनिल दारा, मेयर अनिल वासुदेवा, भाजपा पंजाब प्रवक्ता नरेंद्र परमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट नवदीप सैनी, एसएमओ डाॅ. भूपेंद्र सिंह, डाॅ. मोहन लाल अत्री, निगम सुपरिंटेंडेंट इन्द्रजीत सिंह, प्रेम मनगोत्रा, सुभाष, राजू, बिट्टू नाथ, तरुण महाजन, कार्पोरेटर जुगल, डाॅ. राज ठुकराल, महासचिव नरेंद्र वालिया, केवल शर्मा, राजकुमार काका, कोषाध्यक्ष संजीव हांडा, अजय बागी आदि ने ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला।