स्कूटी सवार महिला से बालियां छीन ले गए बाइक सवार
पठानकोट | वीरवार दोपहर पल्सर सवार स्नेचरों ने पठानकोट से सरना जा रही स्कूटी सवार महिला के कानों से सोने की बालियां झपटकर ले गए। महिला व उसके बेटे ने शोर मचाते हुए पीछे भागकर पकड़ना चाहा, लेकिन बाइक सवार स्नेचर दोनों युवक भागने में सफल हो गए। महिला ने अपने साथ हुई स्नेचिंग को लेकर पुलिस से शिकायत की है। हैरानी की बात है कि ओवरब्रिज के नीचे पुलिस का नाका रहता है, लेकिन इसके बावजूद स्नेचर ने महिला की बाली छीन फरार हो गए।
ढाकी के दौलतपुर निवासी पूनम ने बताया कि वह बेटे अर्जुन के साथ स्कूटी पर सरना स्थित मायके घर जा रहे थे। जब पठानकोट-अमृतसर हाईवे सरना अड्डे के पास ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो पीछे से एक पल्सर पर दो युवक आए। बाइक के पीछे बैठा युवक खड़ा हो गया और उस युवक ने आराम से उसके कानों से सोने की दोनों बालियां झपट कर ले गए।
हालांकि, बेटे ने शोर मचाते हुए बाइक
सवार दोनों युवकों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बाइक पर दोनों युवक तेजी से
दीनानगर साइड की ओर भाग निकले। महिला ने मायके घर पहुंच कर सारी कहानी बताई। उसके बाद परिवार ने साथ लेकर बाइक सवार
अज्ञात दो युवकों के खिलाफ पुलिस से
शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।