पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Bnd Fashion Technology Student Of Gndu College Lamini First In Sia University

जीएनडीयू कॉलेज लमीनी की बी.वॉक फेशन टेक्नोलॉजी की छात्रा सिया यूनिवर्सिटी में प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज पठानकोट की बीवॉक फेशन टेक्नोलॉजी फर्स्ट सेमेस्टर की छात्रा सिया कुमारी ने 400 में से 342 अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ जीवन ज्योति ने 400 में से 313 अंक प्राप्त करके कॉलेज में द्वितीय और हरविंदर कौर ने 400 में से 308 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रिंसिपल डॉक्टर राकेश मोहन शर्मा ने इन सभी का शानदार अंक लेने पर मुंह मीठा करवाया। उन्होंने बताया कि यह डिपार्टमेंट केवल मात्र 2 वर्ष पहले ही शुरू किया गया है। इन छात्राओं ने अपनी उपलब्धियों से अपने डिपार्टमेंट का नाम रोशन किया है। इस सफलता के लिए प्रिंसिपल डॉ. राकेश मोहन शर्मा और स्टाफ मेंबर प्रोफेसर सुमन, प्रोफेसर पूजा (मुखी विभाग), प्रोफेसर निधि डोगरा एवं प्रोफेसर अंजली शर्मा ने बच्चों को मुबारकबाद दी।

सिया कुमारी का मुंह मीठा करवाते प्रिंसिपल डॉ. राकेश मोहन।
खबरें और भी हैं...