पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल स्मार्ट बनाने पर बीपीईओ सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुजानपुर | पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट के तहत बढ़िया कार्य करने के लिए ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अफसर बमियाल विजय सिंह को सचिव स्कूल शिक्षा पंजाब कृष्ण कुमार और डीपीआई एलिमेंट्री स्कूल पंजाब इंदरजीत सिंह की तरफ से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पत्र उन्हें शिक्षा विभाग पढ़ो पंजाब के तहत स्मार्ट स्कूलों को बनाने में बढ़िया कार्य करने पर दिया गया है। ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अफसर बमियाल विजय सिंह ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी प्राइमरी संजीव गौतम, पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब टीम, सेंटर हेड टीचर, हेड टीचर और ब्लॉक बमियाल के सभी अध्यापकों की मेहनत के कारण ही यह संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि उनको जो मान मिला है, उसके लिए उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र है। इस मौके पर जिला कोऑर्डिनेटर केवल कृष्ण, बीपीईओ राकेश ठाकुर, मलकीत सिंह लेखाकार, तरुण पठानिया, राकेश कुमार सुपरिंटेंडेंट, स्मार्ट स्कूल के कोऑर्डिनेटर संजीव मनी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...