- Hindi News
- National
- Pathankot News Bsc Fd Results Declared Rama Chopra College39s First In Mohini District
बीएससी एफडी का परिणाम घोषित, रमा चोपड़ा कॉलेज की मोहिनी जिले में प्रथम
श्री मति रमा चोपड़ा सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय पठानकोट में फैशन डिजाइनिंग विभाग का परिणाम श्री गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किया गया जिसमें बीएससी पांचवें समेस्टर की मोहिनी शर्मा ने बढ़िया अंक प्राप्त कर जिला भर में प्रथम स्थान हासिल किया है जबकि अन्य बीएससी एफडी की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करके महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। जानकारी देते हुए प्राचार्य डा. सतिन्द्र काहलों ने बताया कि बीएससी पहले समेस्टर की तान्या ने 74 प्रतिशत, नितिका ने 72 प्रतिशत, साक्षी ने 70 प्रतिशत अंक लिए जबकि बीएससी फैशन डिजाइनिंग की तृतीय समेस्टर की भावना ने 90 प्रतिशत, काजल ने 88 प्रतिशत, गीतांजलि ने 87 प्रतिशत अंक लिए। इसी प्रकार पांचवे समेस्टर की मोहनी शर्मा ने 92 प्रतिशत, सरगम ने 91 प्रतिशत, आरती भावना ने 91 प्रतिशत ओर सिमर शर्मा ने 89 प्रतिशत अंक लिए। इनमें से मोहिनी शर्मा ने जिला में प्रथम ओर सरगम ने जिला में तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डा. सतिन्द्र काहलों ने छात्राओं, प्रवक्ताओं को व अभिभावकों को बधाई दी।