- Hindi News
- National
- Pathankot News Camp In Police Station Division 2 50 Police Personnel Investigated
थाना डिवीजन 2 में कैंप, 50 पुलिस कर्मियों की जांच
सेहत विभाग की ओर से
एनसीडी स्क्रीनिंग प्रोग्राम के तहत सैली रोड स्थित थाना डिवीजन नंबर-2 में पुलिस कर्मियों को चेक किया गया। इस दौरान डॉ. रोहित कालरा, डॉ. सुरभि डोगरा की
टीम ने 30 साल से ऊपर पुलिस कर्मियों के ब्लड प्रेशर, शुगर, एचबी की जांच की। 50 का मेडिकल चेकअप किया गया। इस मौके पर एसएचओ दविंद्र प्रकाश, विमल कुमार, फार्मासिस्ट बासु महाजन, लैब समीर पाल, राकेश कुमार मौजूद थे।
रंधावा अस्पताल में 90 महिलाअाें की जांच
पठानकोट | छोटी नहर सरना स्थित रंधावा अस्पताल में महिला दिवस को समर्पित महिलाओें के लिए निशुल्क चेकअप कैंप लगाया गया। हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी 90 महिलाओं की निशुल्क जांच की गई। डाॅ. रंधावा ने बताया कि अस्पताल की ओर से महिलाओं के सम्मान में यह छोटा सा कदम है। इस दौरान महिलाओं के ब्लड टेस्ट में भी भारी छूट दी गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल द्वारा ऐसे कई प्रोजेक्ट किए जाते हैं जो लोगों के लिए सस्ता और बढ़िया इलाज देते हैं। इस मौके डाॅ. संजीव बिंदू, नेहा, पवन, ज्यौति, अनूज माैजूद रहे।