सड़क किनारे से रेहड़ियां हटाने के लिए चलाया अभियान
शाहपुर कंडी | गोल मार्केट शाहपुर कंडी में सड़क किनारे लगी रेहड़ियों को हटवाने के लिए रणजीत सागर बांध परियोजना की इंफोर्समेंट विंग की टीम ने अभियान चलाया। कार्यकारी अभियंता बीसी ठाकुर की हिदायत पर कनिष्ठ अभियंता बलदेव सिंह बाजवा और उनकी टीम ने सड़क किनारे से रेहड़ियां हटवाईं। बीसी ठाकुर और बीएस बाजवा ने बताया कि सड़क पर रेहड़ियां लगने से आने जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उनकी इंफोर्समेंट विंग की टीम ने पेस्को जवानों के सहयोग से उक्त रेहड़ियां हटवाई ताकि लोगों को परेशानी न हो सके। इस दौरान जेई बलदेव सिंह, शाम लाल, अश्वनी कुमार, पंजाब सिंह, योग राज, बूटी सिंह शामिल थे।