कैप्टन के झूठ की तीन साल में पोल खुली : सुरेंद्र
शिरोमिणि अकाली दल बादल और भाजपा की ओर से पंजाब सरकार की तीन साल की कार्यप्रणाली के विरोध में 28 मार्च को पठानकोट में रोष रैली की जा रही है। इसमें पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जनता को संबोधित करेंगे। शिअद (बादल) के शहरी जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कनवर मिंटू ने बताया कि रैली की तैयारियां जोरों पर हैं।
उन्होंने कहा कि सीएम कैप्टन अमरेंदर सिंह व उनके मंत्रियों ने जनता के साथ चुनाव में सफेद झूठ बोला था, उसकी पोल तीन साल में खुल गई है। किसान, मजदूर, बेरोजगार से लेकर आम जन सड़कों पर उतर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि गुटका साहिब की झूठी कसम खाने वाले सीएम पर पंजाब की जनता विश्वास कैसे करेगी। उन्होंने कहा कि आज पंजाब का हर वर्ग प्रदेश सरकार से दुखी है चाहे वह व्यापारी, किसान, मजदूर या मुलाजिम हो किसी भी वर्ग के साथ सरकार की ओर से किए गए वायदे को पूरा नहीं किया गया। उल्टा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के किसान, बेरोजगार अध्यापक मजदूर, व्यापारी लाठियों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग 28 मार्च की रोष रैली में भारी गिनती में शामिल होकर देंगे।