- Hindi News
- National
- Pathankot News Car Rider Who Was Buying 10 Grams Of Heroin From Chhani Bailey Caught 2 Youths Third Escaped Case Registered
छन्नी बेली से 10 ग्राम हेरोइन खरीद कर ला रहे कार सवार 2 युवक पकड़े, तीसरा भाग गया, केस दर्ज
पुलिस ने पठानकोट-जालंधर हाईवे अड्डा नंगल के पास नशा खरीद कर लाए कार सवार दो युवकों को 10 ग्राम नशीले पदार्थ हेरोइन के साथ पकड़ा है। जबकि, कार से उतरकर एक युवक मौके से भाग निकला। पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ में सामने आया कि वह हिमाचल-प्रदेश के डमटाल स्थित छन्नी बेली में ज्योति नामक व्यक्ति से नशा खरीद कर लाए थे। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम दलजीत निवासी लमीन पंडोरी मुकेरियां व संदीप कुमार निवासी ऊंची बसी के रहने वाले बताया। जबकि, मौके से अमन फरार हो गया।
नंगलभूर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि एसआई गुरमेल सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने पठानकोट-जालंधर हाईवे भूर के पास पुलिस पोस्ट के साथ खड़े थे। मुखबिर से सूचना मिली कि हिमाचल में पड़ते डमटाल के छन्नी बेली निवासी ज्योति नशीले पदार्थ बेचने का कारोबार करता है। इसके पास मुकेरियां के गांव लमीन पंडोरी का युवक दलजीत, ऊंची बसी का अमन व संदीप कुमार नशीला पदार्थ लेकर अपनी कार में छन्नी बेली से नंगल साइड को आ रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर अड्डा नंगल के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। एसआई गुरमेल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उक्त लोगों ने कार को नाके से पीछे रोक लिया। अमन भाग गया। पुलिस ने दलजीत सिंह व संदीप को पकड़ा और उनसे 5-5 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद की। नंगलभूर थाने में ज्योति, दलजीत सिंह, अमन व संदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फरार ज्योति व अमन को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
नंगलभूर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।