- Hindi News
- National
- Pathankot News Career Guidance Program Makes Students Aware Of Army Health And Bank Schemes
करियर गाइडेंस प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को आर्मी, हेल्थ और बैंक स्कीमों के प्रति किया जागरूक
शहीद राजेश्वर सिंह सरकारी हाई स्कूल झेला आमदा शकरगढ़ में हैड मास्टर डीजी सिंह के नेतृत्व में करियर गाइडेंस प्रोग्राम करवाया गया। इस प्रोग्राम में सैनिक भलाई अफसर कैप्टन कुलजीत सिंह, डॉ. अमित चंद, डॉ. रेणु बाला, कुलदीप राज, जसबीर सिंह, जतिंद्र सिंह बतौर रिसोर्स पर्सन मौजूद रहे। स्टूडेंट्स ने अपने-अपने की हुई करियर संबंधी जानकारी दी। कैप्टन कुलजीत ने स्टूडेंट्स को फौज में बतौर सिपाही और बतौर अफसर भर्ती होने की जानकारी दी। डा. रेणु बाला व डा.अमित चंद ने हेल्थ और हाइजीन के बारे बताया। स्टूडेंट्स को सेहत संबंधी आ रही मुश्किलों के बारे अवेयर किया। लड़कियों को युवा अवस्था में आने वाली मुश्किलों संबंधी जरूरी बाते साझी की। रिटायर्ड बैंक मैनेजर कुलदीप राज ने साथी जसबीर सिंह के साथ बैंक की स्कीमों बारे स्टूडेंट्स को अवेयर किया। इस मौके लखविंदर सिंह, राकेश महाजन, ममता सैनी, रेणु बाला, बचनी देवी, शिव लाल, बलविंद्र सिंह, इंद्रपाल, जोगिंद्र मौजूद रहे।
शहीद राजेश्वर सिंह सरकारी हाई स्कूल में आयोजित करियर गाइडेंस प्रोग्राम में आर्मी, हेल्थ व बैंक स्कीमों के प्रति जागरूक करते।