युवती को घर से भगाने के आरोप में युवक पर केस
घर से किसी काम को गई युवती घर वापस नहीं लौटी। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में एक युवक पर बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। शाहपुरकंडी पुलिस ने शिकायत पर गांव मैरा निवासी युवक पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी ने माधोपुर स्थित सरकारी स्कूल से प्लस-टू की है। सुबह वह किसी काम के लिए अड्डा चौक खूह साइड गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने गांव, आसपास व रिश्तेदारों के पास ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्हें पता चला कि गांव मैरा निवासी युवक उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले गया है। पुलिस ने मैरा निवासी जोगा सिंह के खिलाफ 366 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि युवती को ढूंढने और युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।