पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Case Of Crushing Woman In Malikpur Case Registered Against Truck Driver

मलिकपुर में महिला को कुचलने का मामला : ट्रक चालक पर मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पठानकोट|मलिकपुर के पास ट्रक टायर के नीचे आने से महिला की मौत व पति जख्मी मामले में सुजानपुर थाने की पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ट्रक चालक जेएंडके जम्मू के सहोड़ा निवासी शाम लाल है, जो ट्रक को छोड़ मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने यह मामला शिकायतकर्ता लाडोचक्क निवासी पति अश्विनी कुमार की शिकायत पर किया है। शिकायतकर्ता लाडोचक्क निवासी अश्वनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी प|ी अंजू बाला के साथ बाइक पर सुजानपुर साइड किसी काम से गए थे। मलिकपुर के पास जेएंडके नंबर एक ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक में हिट किया। इससे उसकी प|ी नीचे गिर गई और ट्रक चालक ने उपर से टायर निकाल दिया। जख्मी अंजू बाला को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां मौत हो गई थी।
खबरें और भी हैं...