पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Cctv Footage Surfaced 4 People Had Arrived At The Davindra Kariyana Store To Steal The Police Filed A Case

सीसीटीवी फुटेज में आया सामने, दविंद्र करियाना स्टोर पर 4 लोग पहुंचे थे चोरी करने, पुलिस ने दर्ज किया केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पठानकोट/सरना|सरना स्थित दविंद्र करियाना स्टोर के ताले तोड़ कर डेढ़ लाख रुपए की कीमत की 70 बोरियां फीड व 5 हजार नकदी चुराने के मामले में पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मुताबिक 4 लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार और दुकानदार के बयान पर 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे सदर थाने के एएसआई यशपाल के मुताबिक आसपास की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो देखा कि 10 और 11 मार्च की रात को एक बजकर 39 मिनट पर दुकान में चोर घुसे थे। बता दें कि सरना में दविंद्र करियाना स्टोर की दुकान करने वाले अनुराग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार सुबह सवा 7 बजे अपने दोस्त को साथ लेकर दुकान खोलने पहुंचा, तो देखा कि शटर के ताले टूटे थे( दुकान में स्टाॅक चेक किया तो फीड की 70 बोरिया व 5 हजार रुपए चोरी थी।
खबरें और भी हैं...