- Hindi News
- National
- Pathankot News Computer Teachers Will Rally In Sangrur On March 15 To Meet Demands
मांगें मनवाने के लिए 15 मार्च को संगरूर में रैली करेंगे कंप्यूटर अध्यापक
कंप्यूटर अध्यापक यूनियन पंजाब जिला पठानकोट की ओर से प्रधान अमनदीप सिंह व उपप्रधान अमन ज्योति के नेतृत्व में शिमला पहाड़ी पर एकत्रित होकर मांगें पूरी न हाेने पर रोष जताया गया। कमेटी सदस्याें ने बताया कि पंजाब सरकार द्वामरा जानबूझकर 7 हजार रेगुलर कंप्यूटर अध्यापकों के इंटरम रिलीफ और एसीपी जैसी सहूलियतें लागू नहीं कर रही।
इस संबंधी पिछले लंबे समय से जत्थेबंदी की सरकार स्तर पर कई मीटिंगें हुईं, लेकिन सरकार द्वारा इसका हल निकालने की बजाए टालमटोल की नीति अपनाई हुई है। इससे समूह कंप्यूटर अध्यापकों में सरकार के प्रति रोष है। यूनियन नेताओं ने बताया कि सरकार की इस टाल मटोल की नीति से दुखी होकर एक बार फिर कंप्यूटर अध्यापक संघर्ष करने को मजबूर हो गए हैं।
इसी संघर्ष के पहले पड़ाव तहत कंप्यूटर अध्यापक यूनियन द्वारा 15 मार्च रविवार को संगरूर में प्रदेश स्तरीय रैली की जाएगी और शिक्षा मंत्री की कोठी का घेराव किया जाएगा। इसमें पंजाब भर के समूह कंप्यूटर अध्यापक अपने परिवारों के साथ शामिल होंगे। इस मौके पर सुभाष चंद्र, विकास राय, सुरजीत सिंह, नीरज पराशर, मोहित, बृजराज, कुलविंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह, बलविंद्र, कामनी, रंगा राम, राकेश कुमार, अमन शर्मा, विमल, सुशील कुमार, बलविंद्र, अजय, नवनीत, मानव, सुरजीत, विशाल, विनय, अश्विनी, संजीव शर्मा, नरिंद्र कुमार मौजूद रहे।
मांगों को लेकर रोष जताते कंप्यूटर अध्यापक यूनियन के पदाधिकारी।