- Hindi News
- National
- Pathankot News Conducted Teacher Training Seminar At Abc Junior International School
एबीसी जूनियर इंटरनेशनल स्कूल में टीचर ट्रेनिंग सेमिनार करवाया
एबीसी जूनियर इंटरनेशनल स्कूल की ओर से प्रिंसिपल रुचि चौहान की अध्यक्षता में ई डेक कंपनी द्वारा टीचर ट्रेनिंग सेमिनार करवाया गया। इसमें स्कूल के चेयरमैन विशाल चौहान व चंडीगढ़ से ई डेक कंपनी के सीनियर मैनेजर मिल्कियत सिंह व कंपनी की टीचर ट्रेनर दीपशिखा विशेष रूप से मौजूद रहे।
टीचर ट्रेनर दीपशिखा ने ई डेक कंपनी द्वारा स्कूल को ट्रेनिंग के दौरान बताया की आज हम कुछ बदलाव लाना चाहते हैं कि हमारे बच्चे जो कर रहे हैं वो क्यों सफल नहीं हो पाते तो वो सफल कैसे होंगे। हमारी ओर से कुछ नए तरीके अपनाएंगे, ताकि बच्चे किताबों से रट्टा मारने के बजाए विषय के अंदर तक जा कर जानकारी ले सके तो बच्चे को विशेष की पूरी जानकारी मिलेगी तो बच्चा जरूर कामयाब होगा। सीनियर मैनेजर मिल्कियत सिंह व टीचर ट्रेनर दीपशिखा ने स्कूल के टीचर्स से आज के इस सेमिनार के बारे में सवाल-जवाब भी किए। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी, दीप्ति व अन्य स्टाफ मौजूद थे।