- Hindi News
- National
- Pathankot News Contractors Of Death Mamoon Road Road Scramble Left 3 Lives Responsible Pwd And Contractor
मौत के ठेकेदार...मामून रोड रोड़ी डाल छोड़ा 3 जानें गईं, जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी व ठेकेदार
मामून चौक से टीसीपी चौक तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई जा रही कंकरीट रोड (आरसीसी) और नई सब्जी मंडी में सौ फुटी रोड के निर्माण का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। इससे सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। बावजूद ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। मामून रोड पर 3 महीने पहले कंकरीट रोड बनाने का काम शुरू किया गया था, जिस पर अभी तक मात्र पत्थर ही डाला गया है और पिछले 2 महीनों से काम बंद पड़ा है। जबसे सड़क निर्माण का काम बंद हुआ है तब से कई सड़क हादसे हो चुके हैं। इसी सड़क पर स्कूटी से लौट रहे दंपति का हादसा हो गया। पति की मौत हो गई व प|ी का 4 जगह फ्रेक्चर हो गया था। पीडब्ल्यूडी के एसई बीएस तुल्ली ने भी माना कि मामून सड़क पर कंकरीट रोड बनाए जाने का काम धीमी गति से चल रहा है उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदार को काम जल्द निपटाने के लिए कहा गया है।
उधर, मामून और नई सब्जी मंडी रोड का निर्माण कर रहे ठेकेदार संदीप धवन ने कहा कि इस रोड पर विभिन्न इलाकों में जाने वाली वाटर सप्लाई की पाइपों में जगह जगह लीकेज थी, जिसे अब ठीक कर दिया गया है। शीघ्र ही 4 दिन के बाद सडक निर्माण का काम चालू कर दिया जाएगा।
ठेकेदार व अधिकारियों पर एक्शन लिया जाए
व्यापारी मंजीत सिंह निवासी मामून ने कहा कि 3 महीने होने को आए हैं, सड़क का काम चालू कर मात्र पत्थर डालकर अधर में छोड़ दिया है। ठेकेदार की लापरवाही से दुकानों व सड़क किनारे लगी गाड़ियों के शीशे पत्थर लगने से टूट रहे हैं। ऐसे में लापरवाह ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुआवजे को लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए।
2016 में रखा नींव पत्थर, आज तक नहीं बना
व्यापार मंडल मामून के प्रधान संजीव महाजन ने कहा कि दिसंबर 2016 में भी डिप्टी स्पीकर पंजाब दिनेश सिंह बब्बू द्वारा अपग्रेडेशन आॅफ मामून माधोपुर रोड को बनाए जाने का काम शुरू किया था। इसका नींवपत्थर भी रख दिया गया, लेकिन रोड के किनारों पर लगे पेड और इलेक्ट्रिक पोल को हटाने के चलते काम बीच में अटक गया। आज तक न पेड़ हटाए और न ही पोल।
ऊबड़-खाबड़ सड़क ने ली माता-पिता की जान : नरेंद्र
व्यापार मंडल मामून के सचिव नरेंद्र कुमार ने कहा कि खस्ताहाल रोड के कारण अगस्त 2018 को उनके माता पिता की मौत हो गई। वे सत्संग से स्कूटी पर घर लौट रहे थे कि मामून सड़क ऊबड़ खाबड़ होने के कारण वह संभल नहीं पाए और एक ट्रक ने आकर उन्हें अपनी चपेट में लिया। उस काले दिन को हम आजतक नहीं भूल पाए हैं। सड़क का कार्य जल्द पूरा किया जाए।
हादसे में पति की मौत, प|ी का चार जगह से हुआ फ्रेक्चर
अमनदीप अस्पताल में इलाज करवा रहीं मामून निवासी सुदेश ने कहा कि शिवरात्रि के दूसरे दिन वह पति सुदर्शन शर्मा के साथ स्कूटी से गांव भब्बर शिव मंदिर से मामून लौट रहे थे। सड़क पर बिखरे पत्थरों से पति स्कूटी को बचाते साइड में करने लगे तो विपरीत दिशा से आई कार ने अपनी चपेट में ले लिया। पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खुद मेरा चूले समेत 4 जगह से फ्रेक्चर हो गया।
ठेकेदार की तरफ से रोड़ी डालकर छोड़ी गई मामून रोड। (दाएं) खस्ताहाल 100 फुटी रोड से गुजरता वाहन। -भास्कर