पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संदीपनी स्कूल में कन्वोकेशन समारोह कराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पठानकोट | मॉडर्न संदीपनी स्कूल मामून में चेयरमैन पवन महाजन, संचालिका पिंकी महाजन और प्रधानाचार्य नीरज मोहनपुरी की अध्यक्षता में केजी विंग का कन्वोकेशन समारोह कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन पवन महाजन ने सरस्वती जी के आगे दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने अभिभावकों का अभिनंदन किया और छात्रों के पूर्व प्राथमिक स्तर से प्राथमिक स्तर की औपचारिक शिक्षा के प्रवेश के लिए शुभकामनाएं दी। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समा बांधा। नर्सरी, प्री नर्सरी, यूकेजी और एलकेजी के छात्र और छात्राओं ने बच्चों के जीवन के भिन्न-भिन्न चरणों को अपने अभिनय से प्रस्तुत कर अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। छात्रों को कैप पहनाकर प्रमाण पत्र डिग्री के रूप में दिए गए। प्रधानाचार्य नीरज मोहन पुरी ने बताया कि कार्यक्रम कराने का उद्देश्य बच्चों के प्राथमिक स्तर में प्रवेश लेने पर उनमें नवीन और श्रेष्ठ एवं सृजनात्मक विचारों का उद्भव करना होता है। चेयरमैन पवन महाजन ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए अभिभावकों व शिक्षकों को योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
खबरें और भी हैं...