पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिविल अस्पताल में कोरोनावायरस संबंधी ट्रेनिंग करवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिविल सर्जन डॉ. विनोद सरीन के नेतृत्व में नोबल कोरोना 2019 वायरस संबंधी सेहत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग सिविल अस्पताल की में करवाई गई। जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डा. वनीत बल ने बताया कि 2019 नोबल कोरोना वायरस एक नया वायरस है। जिसकी पहचान पहली बार चीन के वुहानहूबे शहर में की गई। इसके मुख्य लक्षण बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ आदि का होना है। उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति जो बाहरी देशों का दौरा करके वापस भारत आ रहे है, उनकी एयरपोर्ट पर ही स्क्रीनिंग की जा रही है। जो भी व्यक्ति इस बीमारी के शकी पाए जाते है, उन्हें माहिर डाक्टरों की निगरानी में रखकर उनका इलाज किया जाता है। मेडिकल अफसर डा. इंद्रराज ने बताया कि संदिग्ध मरीजों के टेस्ट किए जाते है। उन्होंने 28 दिन तक निगरानी में रखा जाता है।

खबरें और भी हैं...