सीएससी-ई गवर्नेंस की स्टेट लेवल वर्कशॉप आज
पठानकोट | सीएससी-ई गवर्नेंस द्वारा चंडीगढ़ में शुक्रवार को सक्षम लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय के साथ संयुक्त वर्कशॉप होगी। सीएससी पंजाब के हेड जसपाल सिंह ने बताया की सीएससी में पंजाब के गांव में कार्य कर रहे विलेज लेवल इंटरप्रन्योर ग्राम सुविधा केंद्र इंचार्ज के लिए लघु उद्योग के नए अवसर दिए जाएंगे। सीएससी सोसायटी पठानकोट के प्रधान अनुज शर्मा ने बताया सीएससी ई-गवर्नेस से लोगों को रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। इस मौके पर स्टेट कोऑर्डिनेटर अमित मल्होत्रा, मुकेश, अनिल आदि मौजूद रहे।