पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Decision To Merge Will Be Taken After Deputation Of Hindu Bank 72 Employees To Be Sent On Deputation

डेपुटेशन पर भेजे जाएंगे हिंदू बैंक के 72 मुलाजिम मार्च के बाद लिया जाएगा मर्ज करने का फैसला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बंदी की कगार पर खड़े द हिंदू को-आॅपरेटिव बैंक लिमिटेड के भविष्य को लेकर को-ऑपरेटिव मंत्री सुखजिंद्र रंधावा ने शनिवार को पठानकोट में हाई लेवल मीटिंग की और डिफाल्टरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज करने, बैंक के 142 में से 72 मुलाजिमों को सोमवार तक डेपुटेशन पर भेजने का प्रस्ताव तैयार करने का फैसला किया गया।

इसके बाद मार्च के बाद मर्ज की कार्रवाई शुरू होगी। मीटिंग में एमएलए अमित विज, को-आॅपरेटिव डिपार्टमेंट के रजिस्ट्रार विकास गर्ग, पंजाब स्टेट कोआॅपरेटिव बैंक के एमडी वरुण रूंजुम, डिपार्टमेंट के गुरदासपुर स्टेट को-आॅपरेटिव बैंक के एमडी बराड़, हिंदू बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर व डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा, एसएसपी दीपक हिलौरी समेत बैंक के अधिकारी मौजूद थे।

रंधावा ने कहा कि कुछ केस में डिफाल्टरों की प्राॅपर्टी बैंक में गिरवी रखी गई है, उसका कोई रिकाॅर्ड नहीं हैं। ऐसे केसों में लोन जारी करने वाले अफसरों और डिफाल्टरों पर सोमवार तक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

कोर्ट में केस कर टाइम खराब करने वाले डिफाल्टरों के खिलाफ बैंक को हाईकोर्ट में जाकर बार बार समय देने के बावजूद उनके सेटलमेंट को नहीं आने का हवाला कर उनकी जमानत को खारिज कराने के निर्देश दिए गए और कोर्ट से उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने की अपील की जाएगी। मंत्री ने कहा कि 31 मार्च के बाद मर्जर पर फैसला किया जाएगा। वहीं, निकासी लिमिट 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने के लिए बैंक की ओर से आरबीआई को लिखा जाएगा।

होटल में चली मीटिंग में बैंक को डिफाल्टिंग अमाउंट जमा करने वाले सुविधा रिजार्ट के मालिकों व हुडको के पूर्व डायरेक्टर दिनेश महाजन की तारीफ भी
सहकारिता मंत्री ने की। दिनेश महाजन ने कहा कि कोर्ट जाने की बजाय बैंक में पैसा जमा कर सहयोग किया गया है।

}ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन से
मंगवाई एफआईआर


एनपीए मामले में बैंक के सीईओ अमन मेहता की शिकायत पुलिस ने बैंक के एमडी रहे सुरेश गुप्ता और तीन डीजीएम पर केस दर्ज किया है, लेकिन गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई है। मंत्री रंधावा ने कहा कि मामले की एफआईआर पुलिस के ब्यूरो आॅफ इन्वेस्टिगेशन के पास चली गई है, उसे वापिस एसएसपी पठानकोट को भेजने के लिए डीजीपी को निर्देश दिए गए हैं। सारी एफआईआर तथा कार्रवाई सोमवार तक एसएसपी के पास पहुंच जाएगी। जिसके बाद तुरंत कार्रवाई होगी।

}50 हजार निकासी को आरबीआई को लिखेंगे

निकासी लिमिट 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने के लिए बैंक की ओर से आरबीआई को लिखा जाएगा। 80 हजार डिपॉजटर वाले हिंदू बैंक के एनपीए की 80.17 करोड़ में अब तक 38 करोड़ रूपए रिकवर किए हैं। जबकि बैंक की सीआरआर को माइनस 38 से घटाकर 8 फीसदी पर लाया गया है जोकि आरबीआई के नियम के मुताबिक 1 फीसदी अभी कम है। बैंक ने 31 मार्च तक उसे भी पूरा करेगा।

बंदी की कगार पर खड़े द हिंदू कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड को बचाने केलिए रखी हाई लेवल मीटिंग में हुए फैसलों की जानकारी देते सहकारिता मंत्री सुखजिंद्र रंधावा, उनके साथ मौजूद एमएलए अमित विज व अन्य।
खबरें और भी हैं...