पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Development Of Society Is Not Possible Without Mother Power So Teach Daughters Give Opportunities To Move Forward

मातृशक्ति के बिना समाज का विकास संभव नहींइसलिए बेटियों को पढ़ाएं, आगे बढ़ने के मौके दें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीएनडीयू कॉलेज नरोट जैमल सिंह में महिला दिवस मनाया

पदमश्री एसपी सुनीता रानी व रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉ. दिनेश सम्मानित

पीठ परिषद आदित्यवाहिनी, आनंदवाहिनी खानपुर मनवाल ने अध्यक्ष सिदार्थ चंद्र शर्मा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जीएनडीयू कॉलेज सुजानपुर में कार्यक्रम करवाया। इसमें पद्मश्री व अर्जुन अवार्ड से सम्मानित एसपी सुनीता रानी व एबी कालेज से रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉ. दिनेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। व्यक्ति, समाज व राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति का योगदान विषय पर गोष्टी करवाई गई। मुख्य वक्ता आदित्यवाहिनी पंजाब अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को बहुत सम्मान दिया गया है। भारत को सभ्यता और संस्कृति का जनक कहा जाता है। प्राचीन काल से भारत को विश्व गुरु का दर्जा हासिल है। पुरी पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाभाग द्वारा रचित ग्रंथ नीति सावित्री में बताया गया है कि नारी का माता के रूप में पिता से 1000 गुणा ऊंचा स्थान है। आनंदवाहिनी राष्ट्र उपाध्यक्ष सुधा शर्मा ने कहा कि नारी को हमारी संस्कृति में सदैव पूजनीय माना गया है। मातृशक्ति के बिना समाज का विकास संभव नहीं। इसलिए बेटियों को पढ़ाएं, आगे बढ़नें के मौके दें। प्रिंसिपल भूपिंद्र कौर ने सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके राजेश्वर सलारिया, रघुनाथ सिंह, सतपाल, रामदास, मीरा, सत्या, अनु, राज ठाकुर, भावना, निर्मला, सुदेश, पवन, मेघा शर्मा, विनोद, अर्जुन सिंह मौजूद रहे। वहीं, विश्व हिंदू परिषद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया। समारोह का आयोजन विभाग मंत्री राहुल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया। देवेंद्र शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष के निर्देश अनुसार हुए समारोह में होनहार महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में पठानकोट विकास मंच के चेयरमैन व पार्षद नरेंद्र काला विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में अमिता शर्मा, सरस्वती शर्मा, कोमल शुक्ला, नम्रता, चंचल, प्रियंका बाबा, श्वेता शर्मा, अनुराधा, सुदेश, विमला, संजीदा, कविता, रेखा शर्मा, प्रभा महाजन, सुनीता, प्रिया, पूजा शर्मा, शशि कला, पुष्पा ईशा जसरोटिया, प्रियंका पारस, मधुमोहन, नीलम हंस, सविता शर्मा, अंजू शर्मा, रूही, अंजू सूद, प्रेरणा, आशा शर्मा, ममता, ज्योति, चंचल नंदा को सम्मानित किया गया। इस मौके युवा एकता मंच प्रधान संजीव सहोता, मदन मोहन, डॉ. राज ठुकराल, शशि पाल, सतीश, मनीष कुमार, अंकुश महाजन मौजूद रहे।

हकों के लिए जागरूक हों महिलाएं

शाहपुरकंडी, सुजानपुर,धारकलां, सरना | जेडीएस काॅलेज ऑफ एजुकेशन कोट में प्रिंसीपल डाॅक्टर मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में महिला दिवस मनाया गया। मनीषा ने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा तथा देशहित के लिए कार्य करना चाहिए। इस मौके काॅलेज चेयरमैन रेवतीरमण महाजन, डाॅ. मनीषा शर्मा, प्रो. सुखविंद्र सिंह, प्रो.पूजा भगत, प्रो. नैंसी ठाकुर, प्रो. प्रिया जम्वाल, प्रो. दिनेश, भानू सुप्रिया व अन्य उपस्थित थे। गांव अखबाना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सरपंच राजकुमारी की अध्यक्षता में मनाया गया, जिसमें हल्का सुजानपुर के सीनियर कांग्रेस नेता ठाकुर अमित सिंह मंटू विशेष रूप में उपस्थित हुए। ठाकुर अमित सिंह मंटू ने कहा कि मातृशक्ति के बिना समाज का निर्माण नहीं हो सकता क्योंकि महिला सशक्तिकरण किसी देश को सही दिशा दे सकता है। इस अवसर पर रंजना, शशि, ज्योति देवी, तृप्ता रीता, नीतू, कांता, पुष्पा, कमलेश, लक्ष्मी, मंगली, वंदना, ऊषा, त्रिशला मौजूद रहीं।

नॉवेल्टी माल ने करवाई मैराथन, 180 छात्राएं दौड़ीं

भाषण में स्माइल प्रथम, सुमन बाला रही द्वितीय

वीर सावरकर यूथ क्लब सुजानपुर ने कार्यक्रम कराया। सुजानपुर में कपिला चैरिटेबल गौशाला में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अक्षय महाजन,शबीर मेहरा, कशिश धीमान ,केशव कुमार, सौरव शर्मा, मोहित, सूरज, पंकज, विवेक, रमन, विशाल, विकास, सुजल, तरुण, संजय उपस्थित रहे। प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से इंटरनेशनल वुमन डे को लेकर कार्यक्रम का आयोजन गांव भोआ में रॉकी मेहरा की अध्य्क्षता में किया गया। इस अवसर पर तन्वी मेहरा, आकांशा, स्नेहा, रंजना, अंजली, पलक, पूजा शर्मा, आकृति, मनदीप कौर, रमनीत उपस्थित रहे।

अनंत गुरुकुल मेमोरियल संस्थान तरेहटी में में महिला दिवस मनाया गया, जिसमें संस्थान के चेयरमैन अनुज शर्मा ने महिलाओं के प्रति अपना आदर व सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत, महिला स्टाफ व छात्राओं द्वारा महिला उत्थान पर अपने विचार दिए गए। इस मौके पर संस्थापक प्रेम कुमार शर्मा, प्रिंसीपल आशु शर्मा, रवि सिंह, नेहा, शालू, शिल्पी, दीक्षा, बिंदु, प्रियंका, अनीता उपस्थित रहे।


धार खुर्द में कमलेश कुमारी की अध्यक्षता में महिला दिवस मनाया गया। कमलेश कुमारी ने कहा कि देश के विकास के लिए महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। इस मौके पर नेहा देवी व अन्य मौजूद थीं।

विजेता स्टूडेंट्स को सम्मानित करतीं प्रिंसिपल डॉ.अर्पणा व स्टाफ।

नगर निगम ने करवाया जागरूकता कार्यक्रम

नगर निगम ने जनकल्याण सेवा समिति के सहयोग से शिवाजी नगर में सेमिनार लगाया। इसमें महिलाओं के अधिकार पर विशेष बल दिया गया। मनप्रीत ने कहा कि आज के आधुनिक युग में महिलाएं किसी से कमजोर नहीं हैं। महिलाएं अब हर फील्ड में अपनी भागीदारी दे रही हैं। उनके साथ मनप्रीत, नवनीत शर्मा, चेयरमैन विजय पासी, उषा पासी, प्रतिभा खोसला, राशि खोसला, कमलजीत पड्डा, नोना पड्डा, सोनिया, सरोज, अमन, सुनीता, रजनी, भगवंत कौर मौजूद रहे।

महिलाओं को सम्मानित करते विहिप के पदाधिकारी। (दाएं) पदमश्री व अर्जुन अवार्डी एसपी सुनीता रानी व रिटायर्ड प्रिंसिपल ड़ॉ. दिनेश को सम्मानित करतीं आनंदवाहिनी राष्ट्र उपाध्यक्ष सुधा।

पठानकोट | महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण को समर्पित नॉवेल्टी मॉल का “वॉल्क-ए-थोन’ 8 किलोमीटर की पैदल मैराथन आयोजित की गई। नॉवेल्टी माल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्य में शामिल होने और भागीदारी बिल्कुल मुफ्त थी। सभी प्रतिभागियों को “वॉकथॉन’ टी-शर्ट और सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट के साथ सफल समापन के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया। साथ ही साथ नॉवल्टी मॉल ने प्रतिभागियों को गिफ्ट वाउचर भी दिए गए। इवेंट के तहत रविवार सुबह 8 बजे डॉ. शमशेर सिंह द्वारा फ्लैग अॉफ किया गया। इस अवसर पर पठानकोट के बेस्ट महिला कॉलेज जैसे रमा चोपड़ा कॉलेज, आर्य महिला कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कुल 180 छात्राओं ने भाग लिया। साथ ही अमनदीप हॉस्पिटल से डाइटिशियन पूजा वोहरा ने कोरोना वायरस से बचने के तरीके बताए। कहा कि अपनी साफ सफाई रखने से कोरोना वायरस नहीं फैल सकता। ‘वॉल्क-ए-थोन’ का उद्देश्य ‘महिला रोजगार’ के बारे में जागरूकता पैदा करना भी था। सशक्तिकरण लोगों या समूहों की क्षमता बढ़ाने और विकल्पों को वांछित कार्यों व परिणामों में बदलने की प्रक्रिया है। डॉ. शमशेर सिंह ने कहा कि सशक्तिकरण एक प्रक्रिया है। इससे एक व्यक्ति परिवर्तन का एक एजेंट बन जाता है। वॉक-ए-थोन नॉवेल्टी मॉल में पठानकोट के लोगों को एकजुट करेगा और सामाजिक कारण के लिए दिन समर्पित किया।

पठानकोट | गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज नरोट जैमल सिंह में प्रिंसिपल डॉ.अर्पणा की अध्यक्षता में एनएसएस युनिट ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रो. मोनिका गुप्ता, प्रो.मक्खन सिंह, प्रो.लवप्रीत कौर, प्रो.कर्मजीत कौर, प्रो.रीतु काटल ने स्टूडेंट्स को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संबंधी जानकारी दी। स्टूडेंट्स ने महिला दिवस से संबंधित पोस्टर बनाकर प्रतिभा का परिचय दिया। स्टूडेंट्स की भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें बीए समेस्टर छठे के स्माइल सिंह प्रथम, सुमन बाला द्वितीय स्थान पर रहे। प्रिंसिपल डॉ.अर्पणा ने भी छात्रों को महिला दिवस संबंधी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि महिला इस जगत की जननी है, इसलिए हम सबको महिला का सम्मान करना चाहिए। लड़कियों को अधिक से अधिक शिक्षा प्राप्त करने और हमेशा अधिकारों के प्रति सचेत व जागरूक रहने को कहा।
खबरें और भी हैं...