पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुरु शबद प्रचार समागम पर चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पठानकोट|गुरद्वारा सिंह सभा माॅडल टाउन की ओर से मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें 15 मार्च को निष्काम कीर्तन कौंसल की ओर से गुरुद्वारा माॅडल टाउन में गुरु शबद प्रचार समागम करवाए जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। प्रधान मनप्रीत सिंह साहनी ने बताया कि समागम में पंथ के महान कीर्तनी जत्थों द्वारा संगत को निहाल किया जाएगा। इसमें भाई गुरदेव सिंह हजुरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब, भाई गुलाब सिंह करनाल वाले, भाई महताव सिंह जालंधर वाले, बीबी अरविंद्र कौर अमृतसर वाले, भाई बलजिंद्र सिंह, भाई करतार सिंह दिल्ली वाले कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। इस अवसर पर गुरविंदर सिंह, संदीप सिंह, तरणपाल सिंह, रणजीत सिंह, पूर्ण सिंह, धर्मवीर सिंह, हरविंदर सिंह मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...