पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Discussion On The Demands Of Numberdar Welfare Society In The Meeting

बैठक में नंबरदार वेलफेयर सोसायटी की मांगों पर किया विचार-विमर्श

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नंबरदार वेलफेयर सोसायटी की ओर से जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह संधू की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष चरणदास, जिला महासचिव मोहिन्द्र पाल काहनपुर एवं तहसील अध्यक्ष बूटा सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। जिन्होंने बैठक में उपस्थित नंबरदारों के साथ उनकी मांगों को लेकर विचार विमर्श किया तथा सरकार द्वारा इन मांगों को लागू ना किए जाने पर अपना रोष व्यक्त किया। इस दौरान चरणदास, मोहिन्द्र पाल, रघुवीर सिंह एवं बूटा सिंह ने कहा कि नंबरदारों के पास बैठक करने के लिए अपना कोई भी हाल नही है, इसलिए सरकार के समक्ष उनकी पुरजोर अपील है कि नंबरदारों को एक बैठक हाल मुहैया करवाया जाए। उन्होंने कहा कि नंबरदार की मृत्यु के बाद उसका पुत्र ही नंबरदार होना चाहिए। इसके अलावा नंबरदारों का मान भत्ता हरियाणा की तर्ज पर 1500 रुपए से बढ़ाकर 3000 रुपए किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब या केन्द्र सरकार का कोई भी विभाग हो, उसमें नंबरदारों का मान-सम्मान हो तथा उनके हस्ताक्षर जरूरी समझें जाएं। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि तहसील धारकलां के नंबरदारों का बकाया मान भत्ता जल्द से जल्द जारी किया जाए। उनके साथ अर्जुन पाल, रछपाल सिंह, रवि कुमार, लबू राम, गरीब दास, बलवीर सिंह, चनन सिंह, देवराज, प्रदीप सिंह, मुलख राज, शमशेर सिंह, जोगिंद्र पाल, पूर्ण सिंह, रछपाल सिंह, कुलदीप सिंह, अमन, कुलदीप राज मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...