- Hindi News
- National
- Pathankot News District Education Officer Secondary Held Meeting With Aviators
जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी ने उड़नदस्तों के साथ की मीटिंग
पठानकोट|जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी शिक्षा बलबीर सिंह द्वारा जिला के परीक्षा केंद्रों में जाने वाले निरीक्षण दलों के साथ बैठक की तथा सभी सदस्यों को नकल रहित परीक्षाएं करवाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए। जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी शिक्षा ने बताया कि जिले में आठवीं कक्षा के 7976 विद्यार्थी तथा 12वीं के 5996 विद्यार्थी 78 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुल 13972 विद्यार्थी परीक्षाओं में बैठ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं को नकल रहित संपूर्ण करवाने के लिए फ्लाइंग स्क्वाड की 10 टीमें जिला भर में लगाई गई हैं। कहा कि अगर किसी केंद्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो उस केंद्र के कंट्रोलर के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री शिक्षा इंजीनियर संजीव गौतम, कंट्रोलर परीक्षाएं जिला वोकेशनल कोऑर्डिनेटर अमरीक सिंह, जिला साइंस सुपरवाइजर राजेश्वर सलारिया, प्रिंसिपल बलविंदर सैनी, प्रिंसिपल बलबीर सिंह, प्रिंसिपल हरेंद्र सिंह सैनी, जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर बलकार अत्री आदि मौजूद रहे।