- Hindi News
- National
- Pathankot News Don39t Be Afraid No Carona Mock Drill At Sally Ports Dc Shakes Hands With Former Councilor Then Pulls Up Says Hello
डरो ना, नो काेरोना...सैली कुलियां में मॉक ड्रिल, डीसी ने पूर्व पार्षद से हाथ मिलाया फिर खींचा, बोले- नमस्ते कहिए
शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस से निपटने को लेकर मॉक ड्रिल चलाई गई। इस दौरान सैली कुलियां पहुंचे डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा ने पहुंचते ही पूर्व पार्षद विजय कुमार से हाथ मिला लिया। इसके तुरंत बाद हाथ पीछे खींच लिया और कहा कि हाथ मिलाने की बजाय मुंह से सिर्फ हैलो या नमस्ते कहिए। मॉक ड्रिल के दौरान रिहर्सल की गई कि अगर कोई कोरोना वायरस का संदिग्ध या पाॅजिटिव मरीज आता है, तो उससे कैसे निपटा जा सकता है। इस दौरान हेल्थ विभाग की टीम सैली कुलियां स्थित एक घर में गई, जहां कमरे में अपना ही एक मरीज बनाकर उसे संदिग्ध दिखाया गया। स्टाफ उसे स्ट्रेचर पर लेटाकर बाहर लाया और एबुलेंस में बिठाकर सिविल अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद जिला प्रशासन ने गोबिंदसर में मॉक ड्रिल चलाई और वहां पर लोगों को कोरोना वायरस से बचने हेतु अवेयर किया। डीसी ने कहा कि जिला पठानकोट में कोरोनो वायरस का कोई केस सामने नहीं आया है। लोगों को अवेयर करने के लिए मॉक ड्रिल चलाई जा रही है।
}सेहत विभाग ने एक घर से मरीज को स्ट्रेचर पर डालकर एबुलेंस से सिविल अस्पताल में पहुंचाया
सिविल अस्पताल में 3 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से बनाई गई मदर चाइल्ड एंड हेल्थ केयर सेंटर (एमसीएच) की तीसरी मंजिल पर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वहां पर एक कमरे में 5 बेड और दूसरे कमरे में 3 बेड लगाए गए हैं।
एमसीएच की थर्ड फ्लाेर पर आइसोलेशन वार्ड बनाया
शुक्रवार दोपहर 12.45 बजे अचानक मोहल्ला सैली कुलियां में अचानक पुलिस का बैरिगेट लगा दिया गया। जिला पुलिस के अधिकारी, सेहत विभाग के डाॅक्टर व स्टाफ, एबुलेंस, फायर ब्रिगेड समेत 10 विभाग के अधिकारी पहुंचे, तो लोग हैरान हो गए? घरों से निकले लोग एक दूसरे से पूछते रहे कि आखिरकार मोहल्ले में आज क्या हुआ है? मॉक ड्रिल में एसएसपी दीपक हिलोरी, एसपी रमनीश चौधरी, एसएमओ डा.भूपिंद्र, डीईओ सेकेंडरी बलवीर सिंह, डीएसपी सिटी राजेंद्र मिन्हास, एसएचओ देवेंद्र प्रकाश समेत 10 विभागों के अधिकारी साथ रहे।
कोरोना वायरस को लेकर सैली कुलियां में मॉक ड्रिल के दौरान स्ट्रेचर पर एक व्यक्ति को मरीज बनाकर लेकर जाते हेल्थ विभाग के कर्मी। इस दौरान कुछ अधिकारियों, डाॅक्टर, स्टाफ व विभागों के कर्मियों ने मास्क पहने थे। लेकिन ज्यादातर अधिकारियों व कर्मियों ने मास्क नहीं पहने थे। इसे लेकर स्टाफ खुद ही कहते रहे कि मास्क व सेनिटाइजर की शाॅर्टेज चल रही है।
माॅक ड्रिल के दौरान पहुंचे डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा से हाथ मिलाते पूर्व पार्षद विजय कुमार। इसके तुरंत बाद डीसी ने हाथ खींच लिया और सिर्फ नमस्ते कहने को कहा।