पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Don39t Be Afraid Of Corona Be Cautious Inform The Suspect On 94178 07727 75298 94618

कोरोना से डरें नहीं, सतर्क रहें, संदिग्ध की 94178-07727, 75298-94618 पर दें सूचना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में 34 लोग विदेशों से आए, 14 सुपरविजन में

जेएंडके में कोरोना का प्रकोप बढ़ने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। वीरवार को डीसी गुरप्रीत सिंह खेहरा ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में विभिन्न एडमिन के जिला अधिकारियों से मीटिंग की। डीसी ने कहा कि बेशक पठानकोट में कोई भी कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस नहीं है, पर सरकार की हिदायतों के अनुसार भविष्य में अगर कोई ऐसी स्थिति पैदा होती है तो उससे निपटने के पूरे प्रबंध हैं। जिले अंदर मॉक ड्रिल की जा रही है, जो 13 मार्च को अरबन एरिया सैली कुलियां और गांव में गोबिंदसर में मॉक ड्रिल की जा रही है। इस मॉक ड्रिल दौरान अरबन एरिया सैली कुलियां को पूरी तरह से कवर किया जाए। इसी तरह गांव गोबिंदसर में होने वाली मॉक ड्रिल दौरान भी उस एरिया को पूरी तरह से कवर किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यह सिर्फ मॉक ड्रिल है। घबराने की जरूरत नहीं है। पर सतर्क रहें। वहीं, सेहत विभाग के अनुसार जिले में विदेशों से 34 लोग आए हैं। इनमें से 14 अभी विभाग की निगरानी में हैं।

सलाह-साबुन से हाथ धोते रहें और खांसी व छींकते समय मुंह को ढकें

सेहत अधिकारियों ने बताया कि लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए सेहत विभाग शिक्षा विभाग के अध्यापकों को ट्रेनिंग देगा, जो लोगों व बच्चों को इस बीमारी से बचाव संबंधी जानकारी देंगे। नोवल कोरोना वायरस सीओवीआईडी-19 के लक्ष्ण है, बुखार का रहना, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, थकावट व सिर दर्द लक्ष्ण हैं। हाथों को साबुन व पानी के साथ धोना चाहिए और हैंड सेनिटाइजर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। खांसी करते, छींकते वक्त नाक व मुंह को ढककर रखें।

डीसी ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान संबंधित क्षेत्र के बाहर टैंट लगा ब्लाक बनाए जाएंगे। इनमें एडमिन ब्लाक, फूड सप्लाई विभाग का करियाना, स्टोर आदि मेडिकल यूनिट हेल्पर, निगम और शिक्षा विभाग के मास्टर ट्रेनरों के ब्लॉक बनाए जाएंगे। यह सिर्फ प्रशासन द्वारा प्रबंध किए जा रहे हंै, जो किसी भी कुदरती आफत से निपटा जा सके। इस निपटने के लिए चार कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हंै। इसके लिए सिविल सर्जन डॉ.विनोद सरीन 9417807727, जिला नोडल असर डॉ.सर्बजीत कौर 7529894618, 104 कंट्रोल रूम, लैंडलाइन नंबर 0186-2220180 और 0186-2221300 टेलीफोन नंबर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर लोगों के ध्यान में कोई शकी व्यक्ति जो विदेश आदि से आया है, उसमें उपरोक्त वायरस के लक्ष्ण नजर आते हंै तो तुरंत उक्त नंबरों पर सूचित किया जाए। मीटिंग में एसएसपी दीपक हिलोरी, एसडीएम अर्शदीप सिंह लुबाना, सहायक कमिश्नर जनरल पिरथी सिंह, एसीएस डॉ.अदिति सलारिया, एसएमओ डॉ.भूपिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

अफसरों से मीटिंग करते डीसी गुरप्रीत खेहरा, साथ हैं एसएसपी हिलोरी, एसडीएम अर्शदीप सिंह व अन्य।

कोरोना अलर्ट...4 कंट्रोल रूम स्थापित, मॉक ड्रिल से लोगों को जागरूक करेगा प्रशासन
खबरें और भी हैं...