- Hindi News
- National
- Pathankot News Driver Rushed After Hitting Bike And Scooter Couple Case Filed
बाइक सवार और स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मारने के बाद भागे चालक, केस दर्ज
पठानकोट-जम्मू हाईवे पर एमएसपी सिनेमा के पास बाइक को हिट करने और छोटेपुर के पास स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने दो कार चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि हादसे को अंजाम देने वाले चालक मौके से वाहनों को भगा ले गए। हादसे में बाइक चालक विपिन निवासी मोहल्ला प्रेम नगर और स्कूटी सवार मोहित व प|ी सोनिया निवासी पटेल चौक जख्मी हैं।
पहले मामले में शिकायतकर्ता मोहल्ला प्रेम नगर निवासी विकास शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसका भाई विपिन शर्मा अपने निजी काम के लिए एमएसपी सिनेमा साइड गए थे। वह अपनी बाइक और उसका बड़ा भाई विपिन शर्मा जो कि अपनी बाइक पर उसके आगे-आगे जा रहा था। वह जब एमएसपी सिनेमा के पास पहुंचा तो हाईवे क्राॅस करते हुए मलिकपुर साइड से तेज रफ्तार एक कार आई। उसने गलत साइड से लाकर उसके भाई विपिन की बाइक में मार दी। हादसे में उसका भाई सड़क पर गिर गया और उसे चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मद्द से भाई को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना डिवीजन नं.2 में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दूसरे मामले में पटेल चौक निवासी मोहित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बीते दिनों वह और उसकी प|ी सोनिया स्कूटी पर सवार होकर गंदलालाहड़ी से पठानकोट अपने घर वापस आ रहे थे। वह रात को जब छोटेपुर से कुछ दूरी आगे पहुंचे तो सामने से अज्ञात वाहन चालक बड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही से लाकर उनकी स्कूटी के बीच टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनों स्कूटी समेत नीचे गिर गए और उन्हें काफी चोटें आईं। मामले की जांच कर रहे सुजानपुर थाने के एएसआई सोमदत ने बताया कि पुलिस ने घायल मोहित के बयान पर अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।