पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Foundation Stone Laid For Pouring Water Supply And Sewerage From 87 Crores

87 करोड़ से वाटर सप्लाई व सीवरेज डालने के काम का रखा नींव पत्थर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

न्यूएमसी कालोनी में वाटर सप्लाई-सीवरेज वर्क का शुभारंभ करते हुए एमएलए अमित विज।-भास्कर

पठानकोट | भाजपा के कब्जे वाली निगम का 5 साल कार्यकाल पूरा होने के बाद एमएलए अमित विज ने न्यू एमसी कालोनी, शिव नारायण कालोनी व छोटा दौलतपुर में सिटी भर में अमृत योजना के तहत पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड द्वारा 87 करोड की लागत से बिछाई जाने वाली वाटर सप्लाई और सीवरेज डालने के कामों का नींव पत्थर रखा। एमएलए अमित विज ने कहा कि वह आभारी है पूर्व सांसद व कांग्रेस पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और पंजाब की कैप्टन सरकार के जिनकी मदद से इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया जा सका है। इस प्रोजेक्ट के तहत सिटी में 87 करोड़ की लागत से वाटर सप्लाई और सीवरेज बिछाया जाएगा। इसके तहत 90 किलोमीटर लम्बी वाटर सप्लाई पाइप और 150 किलोमीटर लंबा सीवरेज बिछाया जाएगा।
खबरें और भी हैं...