- Hindi News
- National
- Pathankot News Fury Protests Against The Upheaval Of Uphaar Jaini39s Mohalla Jawati
उपरली जैनी के मोहल्ला जवाटी की खस्ताहालत के विरोध में रोष प्रदर्शन
भास्कर संवाददाता| सुजानपुर(पठानकोट)
उपरली जैनी के मुहल्ला जवाटी में गलियों की खस्ता हालत को लेकर आज सरबत दा भला ट्रस्ट की ओर से प्रधान गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रधान गुरदीप सिंह ने बताया कि वह गली की खस्ताहालत को लेकर पिछले लंबे समय से समस्याओं से जुझ रहे है। बावजूद, प्रशासन व नेता उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे।
उन्होंने बताया कि उनकी ओर से अपनी समस्या के समाधान हेतु कई बार नेताओं को अवगत करवाया, लेकिन फिर भी किसी ने उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते उन्होंने प्रदर्शन कर मांग की है कि उनके मोहल्ले की खस्ता हालत को तुरंत ठीक करवाया जाए। इस मौके पर सरजन सिंह, तिरलोचन सिंह, हरदीप सिंह, मनोहर लाल, तारो देवी, विमला देवी, मिल्खी राम, रमन कुमार, मंगल राम आदि सदस्य उपस्थित रहे।