पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Get Checked If You Have Cough And Difficulty In Breathing Dr Anita

खांसी व सांस लेने में तकलीफ हो तो चेक कराएं : डॉ अनीता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहपुरकंडी|रणजीत सागर बांध परियोजना के सरकारी आरएसडी अस्पताल में एसएमओ डाॅक्टर अनीता प्रकाश की अध्यक्षता में नोवेल कोरोनावायरस कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए जागरूकता सेमिनार कम प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। एसएमओ डाॅक्टर अनीता प्रकाश ने बताया कि इस रोग से बचने के लिए स्वच्छता अति जरूरी है तथा इसके प्रसार को रोकने के लिए हाथों की 20 सेकेंड तक पूरी सफाई करनी चाहिए। अपनी आंखों, नाक और मुंह को बार बार छूने से बचें। खांसते समय अपने मुंह को ढंक कर रखंे, यदि आप को बुखार, खांसी व सांस लेने में मुश्किल हो रही हो तो तुरंत किसी अच्छे डाक्टर से सपंर्क करें।ं। इस अवसर पर डाक्टर सुशील भगत, डाॅक्टर डीएन चौधरी, डाॅक्टर रानी चौधरी, डाक्टर गौरव, गोपाल शर्मा, राज कुमार, वीना कुमार, मेजर सिंह, अनिल कुमार, दर्शन, हरदीप सिंह, शशि वाला, गुरतेज सिंह, एमएस धीमान उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...