पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काम के सिलसिले में घर से नूरपूर गई युवती लापता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पठानकोट|धारकलां एरिया से हिमाचल के नूरपुर में किसी काम से गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई । जब युवती घर नहीं लौटी तो परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, सगे संबंधियों व नूरपुर जाकर ढूंढ़ा, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पिता ने पुलिस से शिकायत की। धारकलां एरिया स्थित एक गांव के रहने वाले पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी लड़की को उसकी मर्जी के विरुद्ध शादी करवाने के इरादे से भगा ले गया है। धारकलां थाने की पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि युवती को ढूंढ़ने और भगाने वाले को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
खबरें और भी हैं...