- Hindi News
- National
- Pathankot News Gndu College Lamini Selected To Be Shelter In Disaster Management
जीएनडीयू कॉलेज लमीनी को आपदा प्रबंधन में शेल्टर बनाने के लिए चुना
पठानकोट|जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने मीटिंग में फैसला लिया कि कोरोना वायरस को लेकर अगर ऐसी स्थिति पैदा होती है तो लमीनी स्थित जीएनडीयू कालेज को आपदा प्रबंधन हेतु शेल्टर बनाए जाने के लिए चुना है, क्योंकि वहां पर 700-800 लोगों को रखा जा सकता है। वहीं कोरोना वायरस को लेकर कुछेक दुकानदारों द्वारा मास्क व सेनेटाइजर की कालाबाजारी के चलते सिविल अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल में आने वाले मरीजो, लोगों व स्टाफ हेतु 20 हजार मास्क व सेनिटाइजर की डिमांड भेजी है। वहीं सरकार द्वारा मास्क व सेनिटाइजर पर काला बाजारी करने वालो पर नकेल कसने के लिए सख्ती बरतने पर कई मेडिकल स्टो वालांे ने मास्क व सेनेटाइजर ही बेचने बंद कर दिए हैं। वहीं, सेहत विभाग ने 58 वर्ष की आयु पूरी करने वाले डाॅक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की रिटायरमेंट को सितंबर 2020 तक बढ़ा दिया गया है।