- Hindi News
- National
- Pathankot News Government39s Decision To Make Dogra Certificate Welcomed
डोगरा सर्टिफिकेट बनाने के सरकार के फैसले का स्वागत
सुजानपुर|यूथ कांग्रेस की बैठक सुजानपुर जिलाध्यक्ष तोषित महाजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए तोषित महाजन ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जिला पठानकोट के युवाओं के डोगरा सर्टिफिकेट बनाने को मंजूरी दिए जाने से क्षेत्र के युवाओं को काफी लाभ होगा। पिछले काफी लंबे समय से क्षेत्र के लोग इसकी मांग करते थे जिसे सरकार की ओर से पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ के धन्यवादी हैं। इस दौरान अध्यक्ष रमन शर्मा ,बरिंदर सिंह जिला महासचिव विकास, योगेश पाल, सन्नी, आशीष महाजन, मनदीप कुमार, बलवान सिंह, मानव शर्मा, वरुण कोहली, दीपक, नीरज, रोहित, हनी, अंकित कुमार, तरुण कुमार, शकील, पवन मेहरा, अंशु, कार्तिक, सुनील कुमार, बलराम, जोगिंदर शर्मा आदि मौजूद रहे।