पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Gravel Filled Truck Axle Mounted On Divider Driver Cleaner Injured

डिवाइडर पर चढ़ा बजरी से भरा ट्रक एक्सल टूटा, ड्राइवर-क्लीनर जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पठानकोट | मामून के पास बजरी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दौरान ट्रक का एक्सल टूट गया और टायर भी अलग होने से पलट गया। ट्रक में सवार ड्राइवर व क्लीनर जख्मी हो गए। लोगों द्वारा सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को साइड करवा रास्ता क्लियर करवाया। ड्राइवर बलवीर ने बताया कि वह कंडवाल साइड से क्रशर लाद कर लेकर जा रहे थे। मामून के पास रात को सामने से आए वाहन की लाइटें पड़ने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दौरान ट्रक का एक्सल टूट गया और टायर अलग होने से पलट गया।
खबरें और भी हैं...