जीएनडीयू पठानकोट की हरकीरत यूनि. में टॉपर
पठानकोट | गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज पठानकोट के बीएससी फैशन डिजाइनिंग डिपार्टमेंट सेमेस्टर थर्ड की छात्रा हरकीरत बावा ने 500 में से 461 अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. राकेश मोहन शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी। इस मौके स्टाफ मेंबर प्रो. सुमन, डिपार्टमेंट हेड प्रो. पूजा, प्रो. निधि डोगरा एवं प्रोफेसर अंजली शर्मा ने विद्यार्थियों को मुबारकबाद दी।