सेहत विभाग ने कोरोना वायरस के बारे में ट्रेनिंग दी
सेहत विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर एमसीएच में डाक्टरो, स्टाफ व कर्मियों के साथ मीटिंग कर ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान स्टाफ को बताया कि अगर कोई संदिग्ध या पॉजिटिव कोरोना वायरस का मरीज आता है तो उसे कैसे अंडर ट्रीटमेंट रखकर इलाज किया जाएगा, वहीं अपना भी कैसे ध्यान रखना है। पीपी कैस चैक रनी, डिस इंफेक्शन, वार्ड की फागिंग, मरीज अगर आ जाए तो कहां-कहां रखना है आदि संबंधी बताया गया।
इस मौके पर एसएमओ डा.भूपिंद्र सिंह, डाक्टर सुनील चंद, डाक्टर इंद्रराज व स्टाफ मौजूद रहे। एमसीएच में आईसोलेशन वार्ड में 10 बैड लगाए, स्थिति से निपटने को तैयार सेहत विभाग एसएमओ डा.भूपिंद्र का कहना है कि ऐसी स्थिति से निपटने को सेहत विभाग पूरी तरह से तैयार है। फिलहाल एमसीएच में आईसोलेशन वार्ड में 10 बैड लगाए है। सेहत विभाग का दावा है कि एमसीएच में 100 मरीजों के भर्ती करने हेतु बैड लगाए जा सकते है। सेहत विभाग ने एमसीएच की बिल्डिंग को इसलिए चुना है, क्योंकि ऐसी स्थिति में सेपरेट रास्ते से इन जगह पर मरीज को लाकर भर्ती रख ट्रीटमेंट किया जा सके।
एमसीएच में डाक्टरो, स्टाफ व कर्मियो को ट्रेनिंग देते एसएमओ डा.भूपिंद्र सिंह, डा.इंद्रराज, डा.सुनील चंद व मौजूद स्टाफ।-भास्कर