पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News High Level Meeting Will Be Held Under The Supervision Of Minister Randhawa And Additional Secretary

मंत्री रंधावा व एडिशनल सेक्रेटरी की निगरानी में होगी हाईलेवल मीटिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

80.17 करोड़ के एनपीए के चलते बंदी की कगार पर खड़े 400 करोड़ के टर्नओवर व 13 हजार शेयर होल्डर्स वाले द हिंदू को-आॅपरेटिव बैंक लिमिटेड पठानकोट के भविष्य का फैसला शनिवार को लिया जा सकता है। दोपहर बाद को सहकारिता मंत्री सुखजिंद्र रंधावा और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की निगरानी में हाई लेवल मीटिंग रखी गई है। मीटिंग में बैंक के मुलाजिमों की संख्या को घटाने, एनपीए की वसूली के लिए बड़े डिफाल्टर्स पर कार्रवाई समेत अहम फैसले होंगे।

मीटिंग में मंत्री और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के अलावा एमडी पंजाब को-आॅपरेटिव सोसायटी, रजिस्ट्रार को-आॅपरेटिव सोसायटी, बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर व डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहेंगे। विधानसभा में विधायक अमित विज बैंक को मर्ज कर बचाने का मामला भी उठा चुके हैं। मीटिंग दोपहर 2 बजे के बाद शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि एनपीए मामले में बैंक के एमडी समेत डीजीएम स्तर के 3 अफसरों पर पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है।

अभी तक बैंक के 80.17 करोड़ के एनपीए में से 37.50 करोड़ की रिकवरी की गई है और अभी भी डिफाल्टर्स से 49.49 करोड़ के एनपीए की वसूली करना बाकी है। 137 डिफाल्टर खातों के 125 डिफाल्टर में कांग्रेस के पूर्व मंत्री और नेताओं समेत होटेलियर भी शामिल हैं जबकि तीन डिफाल्टरों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही बैंक का खर्च घटाने के लिए 171 में 24 मुलाजिमों को डेपुटेशन पर सेंट्रल को-आॅपरेटिव बैंकों में डेपुटेशन पर भेजा चुका है। अब 25 और मुलाजिमों को डेपुटेशन पर भेजने का प्रस्ताव सरकार के पास लंबित है। आरबीआई की ओर से खातों से निकासी 6 हजार रुपए और फिर उसे बढ़ाकर 15 हजार किए जाने का आदेश जारी किया है।

खबरें और भी हैं...