- Hindi News
- National
- Taragarh News Hoists The Tricolor On The Village Check And Houses On The Hindu New Year On 25 March
25 मार्च को हिंदू नववर्ष पर गांव, चाैक और घरों पर फहराएं तिरंगा
भोआ हलके के तहत गांव बक्नॉर में सीएए के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक तारागढ़ मंडल प्रधान गणेश कुमार व वरिष्ठ भाजपा नेता कमल किशोर की अध्यक्षता में कर्म चंद के निवास स्थान पर हुई। इसमें मुख्य रूप से जिला प्रधान विजय शर्मा उपस्थित हुए। जिला प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सीएए व केंद्र की मोदी सरकार की लोक भलाई की नीतियों से गांव-गांव घर घर जाकर लोगों को अवगत करवाएं । इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को भारतीय संस्कृति का नव वर्ष जो 25 मार्च से शुरू होने वाला उसे हर्षाेलास से मनाने को कहा। उन्होंने कहा कि इस दिन गावों चाैक,गलियों व घरों की छतों पर भगवा झंडा फहराएं। इस मौके पर पूर्व प्रधान तरसेम महाजन, पर्व सरपंच सुरिंदर कुमार, पर्व सरपंच प्रकाश चंद, रविंदर सिह माजरा, पूर्व सरपंच बिट्टू, राजा बक्नॉर, पर्व सरपंच सुभाष चन्द्र, अशोक कुमार, रानी जोगर, वीरू, नसीब चंद, बीरा देवी, संतोष कुमारी उपस्थित रहे।
वहीं, भाजपा मंडल भोआ की विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता की अध्यक्षता में गांव बहलोलपुर वार्ड नंबर 50 में हुई जिसमें जिला अध्यक्ष विजय शर्मा और जिला महामंत्री विनोद धीमान युद्धवीर पठानिया उपस्थित हुए। बैठक नागरिक संशोधन कानून पर विशेष चर्चा हुई और विक्रम संवत नव वर्ष के कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने बताया 25 मार्च को हिंदू नव वर्ष जिसे सभी कार्यकर्ता धूमधाम से मनाएंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा के सभी मंडलों में प्रवास करेंगे नागरिक संशोधन कानून से किसी को खतरा नहीं है और ना ही किसी को देश से निकाला जाएगा । इस मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमित महाजन, बीजेपी मंडल महामंत्री पवन शर्मा, रिंकू रंजीत सिंह, नवीन शर्मा, सुखजीवन, लकी, रानी देवी,पूजा सोनी, सुंदर सैनी, राजेश कुमार, कमल, गोल्डी ,रूपेश कुमार, नीलम कुमारी ,पवन कुमार, पम्मा, राजिंदर सिंह, तारा देवी मौजूद रहे।
भोआ के अधीन गांव बक्नॉर में सीएए के समर्थन में बैठक करते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता।
भाजपा मंडल भोआ की विशेष बैठक में जानकारी देते हुए सदस्य।