- Hindi News
- National
- Pathankot News Holi Played With Flowers Avoiding Colors Congratulations To All
रंगों से परहेज कर फूलों से खेली होली, सभी को दी बधाई
सिटी में होली का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया फर्क सिर्फ इतना था कोरोना वायरस के खौफ के चलते विभिन्न मंदिरों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों दौरान श्रद्धालुओं के हाथ डेटोल से धुलाकर ही एंट्री करवाई गई। इसके बाद रंगों के बजाए फूलों की होली खेली गई और सभी को होली की मुबारकबाद दी गई। इसी तरह व्यापार मंडल पठानकोट की ओर से प्रधान नरेश अरोडा, चेयरमैन भारत महाजन की अध्यक्षता व राष्ट्रीय चेतना परिषद की ओर से शिमला पहाड़ी पर डीजे की धुनों पर होली का जश्न मनाया गया। इस मौके पर एमएलए अमित विज के भाई व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष विज ने शिरकत की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन अनिल दारा, कांग्रेसी नेता आशीष विज, मेयर अनिल वासुदेवा, रमन हांडा, अश्वनी बजाज, राजेश पुरी, विपिन महाजन, पन्ना लाल भाटिया, एलआर सोढी, चाचा वेद प्रकाश, नरेश अरोड़ा, सुनील महाजन, अमित नैय्यर, धर्मपाल पप्पू, मनु महाजन, संजीव गुप्ता, बिट्टू भंडारी, सुनील गोगी, राजिन्द्र पप्पू, राजीव सेठ, अजय कोहली, राकेश महाजन, नवजोत नैयर, सौरव बहल, सचिन शर्मा, आशीष शर्मा, विनोद धवन, विक्की वर्मा, गौरव महाजन, डा.ठकुराल, करण कुंद्रा, संजीव गुप्ता, हरी मोहन बिट्टा, राकेश अग्रवाल, रविन्द्र महाजन, राजेश शर्मा, पंकज तुली भी थे।
शिमला पहाड़ी पर व्यापार मंडल व राष्ट्रीय चेतना परिषद के सदस्य होली का जश्न मनाते हुए।-भास्कर