होली पर युवक को हमला करके किया लहूलुहान
होली के दिन कोठी पंडिता में कुछ हमलावरों ने घर के बाहर एक युवक पर तेजधार हथियार व शीशे की बोतलों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। परिवार वालों ने युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल सन्नी शर्मा कोठी पंडिता का रहने वाला है। अस्पताल के स्टाफ के मुताबिक युवक के सिर पर 20 टांके लगे हैं। परिवार ने सन्नी का मेडिकल करवा इसकी शिकायत पुलिस से की है।
अमृतो ने बताया कि उसका बेटा सन्नी शर्मा धीरा में मोबाइल की दुकान करता है। वह होली के दिन घर के बाहर कुछ दूरी पर खड़ा था। उसी दौरान 3-4 युवक आए और बेटे के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उक्त युवकों ने शीशे की बोतलें भी उसके सिर पर मार कर उसको लहूलुहान हो गया। हमलावर मौके पर सन्नी को धमकियां देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सन्नी के बयान दर्ज करके हमलावरों को जल्द पकड़ा जाएगा।